{"_id":"5a3ab8dc4f1c1bc9678c3101","slug":"81513797852-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के विकास कार्यों का श्रेय लूट रही भाजपा: शोकेंद्र तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के विकास कार्यों का श्रेय लूट रही भाजपा: शोकेंद्र तोमर
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सपा के बड़ौत से प्रत्याशी रहे एवं अर्जुन अवार्डी पहलवान शोकेंद्र तोमर ने कहा सपा सरकार में कराए विकास कार्यों का श्रेय अब भाजपा लूट रही है। बड़ौत में युवाओं के लिए स्टेडियम का निर्माण सपा ने कराया, लेकिन भाजपा अब प्रदेश के मुख्यमंत्री से इसका लोकार्पण कराकर झूठी वाहवाही लूट रही है। इसी तरह पशु चिकित्सा विभाग की प्रयोगशाला भी सपा ने बनवाई, लेकिन वाहवाही भाजपा लूट रही है।
बुधवार को सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बड़ौत के जिस स्टेडियम का लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ से कराया जाएगा, उसका निर्माण सपा ने कराया। यही नहीं दिसंबर 2016 में तत्कालीन खेल मंत्री रामसकल गुर्जर इसका उद्घाटन कर चुके हैं। जिला मुख्यालय पर एक सौ बिस्तर के महिला अस्पताल का निर्माण सपा ने कराया, इसका तीन बार उद्घाटन हो चुका है, अब भाजपा इसका चौथी बार उद्घाटन सीएम से कराने की तैयारी में है। पशु चिकित्सा विभाग की प्रयोगशाला के अलावा जिले के ऐसे कई कार्य हैं, जिन पर भाजपा झूठी वाहवाही लूट ही है। जनता सब समझती है, इसका जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता खुद देगी।