{"_id":"5a3573ba4f1c1b60678c1a18","slug":"81513452474-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने किया ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने किया ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बढ़ी विद्युत दरों के विरोध में पुसार बस स्टैंड पर व्यापारियों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने कहा बिजली की बढ़ी दरों को लेकर किसान, मजदूर ही नहीं व्यापारी भी परेशान है। बिजली की बढ़ी दरों को लेकर प्रदेश भर में किसान आंदोलन कर रहे है, लेकिन सरकार पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा यदि शीघ्र ही बिजली की बढ़ी दरें वापस नहीं ली तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। व्यापारियों का आरोप है कि बिजली की पहले ही काफी दरें बढ़ी हुई थी। उन्होंने कहा पहले व्यापारी जीएसटी, नोट बंदी आदि झेल रहे हैं, अब यह मार भी पड़ गई। इससे व्यापारी वर्ग ही नहीं गरीब मजदूर, किसान वर्ग भी बर्बाद हो जाएगा। सरकार को अपना यह फैसला वापस लेना चाहिए। इसमें नितिन, अंकित, सुमित, दीपक, हरीश, उदयवीर, रामछैल, अजय, अमित, गौतम, सुरेंद्र आदि रहे।