{"_id":"5a32c8744f1c1b6a678c1cc7","slug":"81513277556-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान बेचने के लिए शिविर लगाकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान बेचने के लिए शिविर लगाकर किया जागरूक
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में धान की खरीद शून्य है, इसके बाद भी जिला विपणन विभाग ने धान खरीद का विशेष अभियान के चलाकर कैंप लगाया। किसानों को क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मार्केटिंग ऑफिसर दिनेश कुमार मिश्रा रहे।
गौरीपुर गांव में बृहस्पतिवार को जिला विपणन विभाग ने धान खरीद विशेष अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया । इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय मार्केटिंग ऑफिसर दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रशासन ने जिले की तीनों तहसीलों में क्रय केंद्र बनाए हैं। इनमें किसान अपने धान की बेच सकते हैं। धनराशि के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीधे खाते में रुपये ट्रांसफार हो जाएंगे। किसानों से सरकार की योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने भी किसानों को जागरूक कर धान क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया घर-घर जाकर किसानों को धान की प्रशासन के क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए जागरूक कर रहे है। इस दौरान सतपाल सिंह, पवन कुमार, जितेंद्र, दिनेश चंद, लच्छे लाल, ओमबीर, शिवकुमार, देवेंद्र कुमार, ओमप्रकाश मौजूद रहे।