फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सेवानिवृत कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

सेवानिवृत कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sat, 09 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन


बागपत। लंबे समय से मांग पूरी न होने से क्षुब्ध सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बताया कि शासनादेश जारी होने के बावजूद धरातल पर मानीटरिंग नहीं की जा रही है। डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि काफी समय से सेवानिवृत्त बुजुर्ग कर्मचारियों की कई मांगे लंबित पड़ी है। जिस पर सरकार का कोई ध्यान नही है। शासनादेश जारी हो जाते है, उसका क्रियांवयन के लिए मानीटरिंग की व्यवस्था नहीं करती। जिस वजह से उन्हे कोई लाभ नहीं मिल पाता है। कर्मचारियों ने मानीटरिंग जारी करने तथा सेवानिवृत्त को इलाज के लिए कैश लेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाने की मांग भी की। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इस अवसर पर चरण सिंह मलिक, सुरेंद्र पाल, जगमोहन शर्मा, महेंद्र सिंह डबास, बीरबल सिंह यादव, ओमप्रकाश सिंह, रमेशचंद, जयपाल सिंह मौजूद रहे।


हैंडपंप ठीक कराने की मांग
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे स्थित बस स्टैंड पर कई माह से हैंडपंप खराब पड़ा है। यात्रियों को पेयजल के लिए परेशानी होती है। शिकायतों के बाद भी उसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। नरेश, दीपक, प्रदीपने बताया कि नगर पंचायत से हैंडपंप को ठीक कराने के लिए आश्वासन मिला, पर उसे ठीक नहीं किया। डीएवी इंटर कॉलेज के छात्रों ने बताया कि कॉलेज में हैंडपंप से रेत निकलता है। पानी की दिक्कत हो रही है। स्कूल प्रशासन से उसे ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed