{"_id":"5a2844c64f1c1ba7678bff87","slug":"81512588486-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मियों ने नियम विरुद्ध शिफ्ट की लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कर्मियों ने नियम विरुद्ध शिफ्ट की लाइन
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात कुछ कर्मचारियों ने नियम के विरुद्ध विद्युत लाइन को शिफ्ट कर दिया, लेकिन निगम के अफसरों को इसकी भनक तक नहीं लगी। दूसरी तरफ अधिशासी अभियंता ने कहा शिकायत की जांच कर कार्रवाई होगी।
एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात कुछ संविदा और सरकारी कर्मचारी नियमों को ताक पर रखकर निगम को चूना लगा रहे हैं। हाल ही मेें कर्मचारियों ने श्मशान घाट के पास गैस एजेंसी के पीछे से गुजरी विद्युत लाइन को अवैध रूप से बिना इस्टीमेंट तैयार किए लाइन को शिफ्ट कर दिया, लेकिन इसकी भनक विभागीय अफसरों को नहीं लगी। पहले वहां से गुजर रही लाइन नंगे तारों वाली थी, अब वहां पर एबीसी लाइन डाल दी। उक्त लाइन पहले वहां पर स्थित एक नलकूप तक थी, लेकिन अब कर्मचारियों ने नलकूप के आगे तक बस्ती तक लाइन पहुंचा दी। जबकि नियमानुसार उक्त लाइन का पहले इस्टीमेट बनाया जाना था, लेकिन बिना इस्टीमेट तैयार किए लाइन को अवैध रूप से दस्तावेजों के अनुसार नहीं लगा दिया। इतना ही नहीं अवैध लाइन शिफ्ट करते समय नलकूप का कनेक्शन भी बंद कर दिया है। अब नलकूप का मालिक नलकूप को चालू कराने के लिए अफसरों के चक्कर काट रहा है। वहीं अवर अभियंता आलोक कुमार ने मामले में अनभिज्ञता जताई। इस संबंध मेें अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने कहा किसान की शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई होगी।