फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसानों का एक्सईएन प्रथम दफ्तर पर प्रदर्शन

किसानों का एक्सईएन प्रथम दफ्तर पर प्रदर्शन

Sun, 26 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
किसानों का एक्सईएन प्रथम दफ्तर पर प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मलकपुर व सिनौली गांव में विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से जली ईख की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय में प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग जल्द पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर आए किसानों ने कहा उनके खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन काफी जर्जर हो चुकी है। सैकड़ों बार पीड़ित किसान विभागीय अफसरों से लाइन को बदलने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से मलकपुर गांव में ओमवीर पुत्र ईश्वर, रमेश पुत्र उदय सिंह व सिनौली गांव मेें बिजेंद्र पुत्र शीतल, प्रकाश पुत्र मामचंद की कई बीघे ईख जल गई। इससे आक्रोशित लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता प्रथम अजय कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इनमें नरेश पाल, रमेश पाल, महिपाल, हरपाल, ईश्वर सिंह, वीर सैन, इकबाल, प्रदीप, खुशीराम, विपिन कुमार, तरस पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed