फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चुनाव बाद आइएगा, तभी मिलेगा प्रमाणपत्र

चुनाव बाद आइएगा, तभी मिलेगा प्रमाणपत्र

Fri, 24 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
चुनाव बाद आइएगा, तभी मिलेगा प्रमाणपत्र
चुनाव बाद मिलेंगे जरूरी प्रमाण पत्र
विज्ञापन


बड़ौत। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर लोग विभागीय कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनके प्रमाण नहीं बन पा रहे है क्योंकि अधिकांश अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगी हुई है। ऐसे मेें कोई भी प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है।

नगर एवं क्षेत्र के गांव में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर नगरपालिका और ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंच रहे है। अपना काम करने वालों से सीधे तौर पर कहा जा रहा है कि जब से चुनाव चल रहे है, कोई भी अधिकारी बैठ नहीं पा रहे है। वहीं जिनकी ड्यूटी नहीं लगी है। वह भी चुनाव का बहाना बनाकर लोगों को टरका रहे है। इससे कई लोगों के जरूरी काम रुके हैं। इसके अलावा विभागीय कार्यों पर भी ब्रेक लगा हुआ है। शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे बावली गांव के संजीव, रोहताश ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से ब्लाक मुख्यालय के चक्कर काट रहे है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी एवं कर्मचारी चुनाव में ड्यूटी बताकर पल्ला झाड़ रहे है। उधर, बीडीओ प्रेमचंद का कहना था कि अधिकांश कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगी हुई है। इस कारण यह समस्या बनी हुई है। लेकिन जरूरतमंद लोगों के प्रमाण पत्र बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed