{"_id":"5a132dca4f1c1b8d698bcbe2","slug":"81511206346-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौहड़ी की पहलवान मनु तोमर का इंदौर में जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौहड़ी की पहलवान मनु तोमर का इंदौर में जलवा
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
इंदौर में चल रही 62वीं पुरुष और 20वीं महिला कुश्ती चैंपियनशिप में जौहड़ी गांव की महिला पहलवान मनु तोमर ने सिल्वर पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सोमवार को चैंपियनशिप के दूसरे दिन महिलाओं की कुश्तियां हुई। इसमें 72 किलोग्राम भार वर्ग में जौहड़ी गांव की महिला पहलवान मनु तोमर की कुश्ती हुई। पहलवान ने पूरे दमखम से मुकाबला लड़ा, लेकिन वह फाइनल में हार गई और उसे सिल्वर पदक से संतोष करना पड़ा। मनु तोमर वर्तमान समय में राजस्थान पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत है। उसके सिल्वर मेडल जीतकर की सूचना पर जौहड़ी गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके मकान पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। उसका गांव लौटने पर स्वागत होगा।