फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, मौत

ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, मौत

Sun, 12 Nov 2017 01:26 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, मौत
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत से कांधला बाइक पर जा रही एक दंपति को शनिवार को शाम के समय दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बावली गांव के नजदीक एक ट्रक चालक ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। इस हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई। इससे करीबन आधा घंटे हाईवे जाम रहा। पुलिस ने जाम को खुलवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा।

मृतक रहीस (48) पुत्र नन्हा और उसकी पत्नी संजीदा (45) इस्लामपुर घसौली कांधला जनपद शामली के रहने वाले थे। शनिवार को शाम के समय दोनों किसी काम से बाइक पर बड़ौत आए हुए थे। काम पूरा कर जब दोनों बाइक से अपने गांव लौटने लगे तो बावली गांव के नजदीक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शामली की तरफ से आ रहे एक ट्रक चालक ने उन्हें कुचलकर मौत के घाट उतार दिया और ट्रक लेकर भाग गया। इस हादसे के बाद घटना स्थल पर भीड़ एकत्र हो गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर बड़ौत कोतवाली प्रभारी हरेराम यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों और शामली थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। फिलहाल इस मामले मेें कोई तहरीर नहीं आयी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed