फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली में हादसे में किशोर की मौत

छपरौली में हादसे में किशोर की मौत

Sun, 12 Nov 2017 01:26 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
छपरौली में हादसे में किशोर की मौत
छपरौली (बागपत)। छपरौली-रठौड़ा मार्ग पर वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक सवार किशोर सड़क पर गिर गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

छपरौली कस्बा निवासी सूरज (17) पुत्र राजेंद्र, शुक्रवार शाम बाइक पर सवार होकर रठौड़ा गांव की ओर जा रहा था। सामने से आ रहे अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे सूरज गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उसे कस्बा के अस्पताल में भर्ती कराया । हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया था। परिजनों ने उसको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन


पिता की भी हादसे में जा चुकी है जान
छपरौली। सूरज के पिता राजेंद्र की पिछले साल शामली के गांव भभीसा में सड़क हादसे में ही मौत हो गई थी।

दो बाइकों की भिड़त में दो युवक घायल
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित सरूरपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़त हो गई। उस पर सवार दो युवक अभिषेक और मुकेश घायल हो गए। उनका निजी चिकित्सक से इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed