{"_id":"5a0755e64f1c1b6e548bc669","slug":"81510430182-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम परिवर्तन से बीमार पड़ रहे लोग 16-54-34","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम परिवर्तन से बीमार पड़ रहे लोग 16-54-34
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पिछले कुछ दिन से रात मेें तापमान गिरने से हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम में अचानक हुए इस परिवर्तन से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। घर-घर मलेरिया, वायरल, बुखार व सर्दी, खांसी-जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। यहीं कारण है कि सीएचसी पर मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती है।
नगर और गांवों मलेरिया, वायरल, बुखार व खांसी-जुकाम का जबरदस्त प्रकोप है। क्षेत्र में शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां वायरल से पीड़ित व्यक्ति न हो। कंपकंपी के साथ आने वाले तेज बुखार के रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। एक बार वायरल की चपेट में आने के बाद मरीज को ठीक होने से चार से एक सप्ताह तक का समय लग रहा है। यहीं कारण है कि सीएचसी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने बताया कि सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार से करीबन प्रतिदिन 200 से 400 मरीज सीएचसी पर पहुंच रहे हैं। उनका इलाज कराया जा रहा है।