{"_id":"5a00b8d84f1c1b8e698b9a83","slug":"81509996760-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
श्री राधा गोविंद गोडीय वेदांत ट्रस्ट के तत्वावधान में कलश यात्रा के बाद श्रीमद भागवत कथा का नई मंडी स्थित स्थानक में शुभारंभ हुआ।
गऊशाला स्थित श्रीराधा गोविंद गोडीय वेदांत ट्रस्ट के कार्यालय से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर चल रही थी। यह कलश यात्रा पंचवटी मंदिर से शिव मूर्ति, सारंग सिनेमा रोड, गांधी रोड, अतिथि भवन, नया बाजार होते हुए जैन स्थानक मंडी पर पहुंची, जहां कलशों की स्थापना की गई। कलश यात्रा में भक्तगण श्रीमद भागवत को अपने सिर पर धारण कर चल रहे थे और हरे कृष्णा महामंत्र का कीर्तन कर नृत्य करते चले। शाम को श्री धाम वृंदावन से आए वेदांत श्रीधर महाराज ने श्रीमद भागवत कथा का व्याख्यान किया। इसमें नवीन कृष्ण दास, राधा रमन, सुंदर गोपाल दास, श्याम सुंदर दास, रेवती दासी, राधा नूपुर दास, उमा दीदी, रेखा दीदी, सुधा रानी आदि रहे।