फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा की नीति और योजना का प्रचार-प्रसार कर रहे कार्यकर्ता : योगेश धामा

भाजपा की नीति और योजना का प्रचार-प्रसार कर रहे कार्यकर्ता : योगेश धामा

Mon, 14 Aug 2017 12:55 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की नीति और योजना का प्रचार-प्रसार कर रहे कार्यकर्ता : योगेश धामा
सरकारी योजनाएं लोगों को बताएं कार्यकर्ता : धामा
विज्ञापन

बागपत। भाजपा कार्यकर्ताओं का शहर के हीना गार्डन में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें वक्ताओं ने कहा पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संचालन करने में कार्यकर्ताओं की अहम भागीदारी होती है। उनके बल पर पार्टी बुलंदियों पर पहुंच रही है।

रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जिला संजय खोखर रहे। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे विधायक योगेश धामा ने कार्यकर्ताओं को उत्साहवर्धन किया। माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास और जनता के सहयोग से वह विधानसभा पहुंचे। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी के सभी कार्यक्रम सफल हो रहे हैं। नीति और विचारधारा को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार की हर योजना को जन-जन तक पहुंचाना है। जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार को सहन नहीं होगा। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने की। संचालन सूरजपाल सिंह ने किया। इसमें सोनिया चौधरी, मोहन बेदी, राकेश जैन, अजय गोयल, नीरज कौशिक, सचिन शर्मा, प्रवीण रठौड़ा, कौशल त्यागी, मनोज धामा, चंद्रवीर तोमर, पुष्पेंद्र, पप्पू कश्यप, राहुल तोमर, सचिन त्यागी, नरेश वर्मा, दौलत राम यादव, राजेश खुराना, नितिन जैन, महेश, भूपेंद्र चौहान आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed