{"_id":"598a0aa64f1c1b031b8b464a","slug":"81502218918-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिले
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। छपरौली के काफी संख्या में लोग तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर विद्युत समस्याओं के संबंध में ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
छपरौली के पूर्व चेयरमैन विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में छपरौली कसबे के काफी संख्या में लोग तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया और बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई कि कस्बे में जिन उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के मुकदमे कायम किए गए हैं, उन्हें शीघ्र वापस लिया जाए। जिन उपभोक्ताओं पर जितना किलोवाट का भार उतना ही बिल दिया जाए। रुके हुए बिजली के बिल बिना ब्याज के लिया जाए। कसबा छपरौली में भी टीकरी व दोघट कस्बे के अनुसार बिजली के बिल दिए जाएं। इस पर एसडीएम ने विद्युत अधिकारियों से बात कर इस निधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर गफ्फार, मनोज, यशपाल, भूषण, साकिर, ब्रजपाल, ओमवीर, सुरेंद्र सिंह, फरमान, प्रमोद, सहदेव, अतला आदि शामिल थे।