{"_id":"597e2dc84f1c1b9b508b4802","slug":"81501441480-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी की द्वितीय कट ऑफ जारी, पीजी की द्वितीय लिस्ट निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी की द्वितीय कट ऑफ जारी, पीजी की द्वितीय लिस्ट निरस्त
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए द्वितीय कटऑफ जारी कर दी है। सोमवार से एडमीशन होंगे। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि पीजी की द्वितीय सूची किसी कारण से निरस्त हो गई है।
सीसीएसयू की पहली कटऑफ के बाद डिग्री कॉलेजों में एडमीशन रफ्तार नहीं पकड़ सके। दूसरी सूची जारी हो चुकी है। अब एडमीशन के लिए छात्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया दूसरी कटऑफ के अनुसार बीए के लिए 53 प्रतिशत, फिजिक्स, केमेस्टी, मैथ में 59 प्रतिशत, बीकॉम के 56 प्रतिशत और बीएससी बॉयो में 50 प्रतिशत पर लिस्ट जारी की। प्राचार्य ने बताया पीजी कोर्स में दाखिल के लिए एमएससी, एमए, एमकॉम की द्वितीय कटऑफ जारी हो गई थी, लेकिन उसमें कोई त्रुटि होने के कारण विश्वविद्यालय ने उसे निरस्त कर दी है। रविवार की देर शाम तक सूची जारी हो जाएगी। उन्होंने कहा सोमवार से दाखिले के लिए विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी। पहली लिस्ट के अनुसार दाखिला कम ही रहा था।