फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   74 metric tonnes of wheat procured in the district on the last day

जिले में अंतिम दिन हुई 74 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद

Tue, 22 Jun 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
74 metric tonnes of wheat procured in the district on the last day
बागपत। गेहूं क्रय के अंतिम दिन जिले में क्रय केंद्रों पर 74 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। जिले के 19 क्रय केंद्रों पर 5252 किसानों से 15474.876 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। खाद्य व पीसीएफ केंद्रों की ओर से किसानों को 21 जून तक 2850.98 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

शासन ने पूर्व में 15 जून तक गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के निर्देश दिए थे। जिसको किसानों की मांग पर 22 जून तक कर दिया था। मंगलवार को खाद्य विभाग के छह केंद्रों पर 74 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। जिले में 15474.876 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसमें से खाद्य विभाग के छह केंद्रों पर 7023.150 मीट्रिक और पीसीएफ के 13 केंद्रों पर 8451.726 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। 2850.98 लाख रुपये का किसानों को भुगतान किया जा चुका है। खाद्य विभाग ने 1307.34 लाख व पीसीएफ 1543.64 लाख रुपये का भुगतान किया है। 21 जून तक हुई खरीद का खाद्य विभाग पर 65.12 लाख व पीसीएफ केंद्रों पर 125.58 लाख सहित कुल 190.63 लाख रुपये का भुगतान बकाया है।
विज्ञापन

15 जुलाई तक क्रय केंद्र संचालन की मांग
बागपत। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिसाना रोड स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर धरना दिया। उन्होंने 15 जुलाई तक क्रय केंद्रों का संचालन कराने की मांग की। इनका कहना था कि अभी भी जिले के काफी किसान अपना गेहूं नही बेच सकें हैं। धरने में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पथौलिया, राजीव सैन, अनिल तोमर, ओमकार दत्त शर्मा, डॉक्टर सलमान, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष यूनुस अलवी, सुरेश पाल सिंह, भगवती देवी, प्रमोद गोस्वामी, दुष्यंत पंडित, रामपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed