{"_id":"5cdf0417bdec22077654e84d","slug":"71558119447-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरूरपुर गांव के केंद्र पर पहुंचा भारी मात्रा में गन्ना, हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरूरपुर गांव के केंद्र पर पहुंचा भारी मात्रा में गन्ना, हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तौल केंद्र पर पहुंचा भारी मात्रा में गन्ना, हाईवे पर लगा जाम
बागपत। सरूरपुर कलां गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र ए पर चार दिन बाद तौल शुरू हुई। भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और बुग्गी लेकर केंद्र पर पहुंचे, जिससे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लग गया। वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
क्रय केंद्रों पर गन्ना न तोले जाने को लेकर किसानों को चिंता सता रही है। कहीं तौल लिपिक नहीं आ रहा है तो कहीं केंद्रों को बंद करने की तैयारियां की जा रही है। सरूरपुर कलां गांव में शुक्रवार को चार दिन बाद गन्ना तौल शुरू हुआ तो किसानों भैंसा-बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर क्रय केंद्र ए पर पहुंचे। दोपहर तक गन्ना नहीं तुल सका। लिपिक केवल गन्ने की बुग्गियों की गिनती करने में ही लगा रहा। किसान धर्मकांटे पर गन्ना तुलवाकर केंद्र पर पहुंचे। गन्ना डालकर पर्ची देकर चलते रहे। किसान सुभाष नैन, ओमप्रकाश, महिपाल, सचिन, सोमवीर, ओम सिंह, सुमित, दीपक ने बताया कि नियमित रूप से गन्ने की तौल होनी चाहिए। अभी काफी मात्रा में गन्ना खड़ा हुआ है। बताया कि सर्दी में कम पर्चियां जारी की गई और अब अचानक ज्यादा संख्या में पर्चियां दी गई हैं। गन्ने से लदे वाहनों से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लग गया। वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा।