{"_id":"5c928925bdec22493442e106","slug":"71553107237-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से की गई होलिका की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से की गई होलिका की पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाहा/छपरौली/चांदीनगर/पिलाना/रमाला/अग्रवाल मंडी टटीरी। ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका की पूजा अर्चना करने के लिए महिला और बच्चों का तांता लगा रहा। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। ज्योतिषाचार्यों ने शुभ मुहूर्त साढ़े 12 बजे निर्धारित किया था, लेकिन सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए महिलाएं पहुंचने लगी थीं। इस दौरान महिलाओं ने अबीर गुलाल लगाकर त्योहार मनाया।
दाहा क्षेत्र के अधिकांश गांवों में होलिका की पूजा की गई। परिवार में सुख शांति की कामनाएं की। त्योहार के चलते घरों में पकवान बनाए गए। होली के गीत गाकर महिलाओं ने मस्ती की।
छपरौली क्षेत्र के सभी गांवों में होलिका की पूजा अर्चना की गई। बच्चों की दीर्घायु के लिए कामनाएं की। सभी गांवों में होलिका की पूजा करने के लिए भारी संख्या में महिलाएं पहुंची। यहां पर उन्होंने श्रद्धा के साथ आराधना की। बच्चों को पर्व की विशेषताओं का बोध कराया।
विज्ञापन
चांदीनगर क्षेत्र में भी होलिका की पूजा अर्चना के लिए महिलाएं पहुंची। यहां उन्होंने परिवार के साथ आराधना की। सभी उत्साह और उमंग के साथ होलिका स्थल पहुंचे। परंपराओं के अनुसार पूजा की गई। परिवार में खुशहाली के लिए मन्नत मांगी।
पिलाना क्षेत्र के गांव और कस्बों में होलिका की महिलाओं ने पूजा कर परिवार में सुख और शांति के लिए प्रार्थना की। अधिकांश जगहों पर होलिका स्थल को सजाया गया था। पूजा करने के लिए यहां महिला और बच्चों की भीड़ रही।
रमाला क्षेत्र में होलिका की पूजा अर्चना की गई। होलिका दहन स्थलों पर सुबह से ही महिलाएं पूजा अर्चना के लिए पहुंचनी शुरू हो गई थी। सुख शांति के लिए कामनाएं की गई। व्रत रखकर प्रार्थना की गई। सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा।
अग्रवाल मंडी टटीरी में भी होलिका की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने सुख शांति और समृद्धि के लिए व्रत रखे। शाम के समय पूजा कर अपने उपवास खोले। सुबह से ही होलिका स्थलों पर महिलाओं की भीड़ रही।