{"_id":"5c841518bdec2213ec6212c8","slug":"71552160024-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
इंडियन इंटर कॉलेज में शनिवार को अंधाधुंध पेड़ कटान से बिगड़ रहे पर्यावरण के माहौल को लेकर संगोष्ठी हुई। इसमेें छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी से अवगत कराया। साथ ही रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कॉलेज के डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्य और देवेंद्र आर्य ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डायरेक्टर विजयानंद ने कहा कि आज लोग अपने निजी स्वार्थ के चलते घन भरे जंगलों को काटकर प्रापर्टी तैयार कर रहे हैं। मनुष्य प्रापर्टी को बना लेता है, लेकिन हो रहे अंधाधुंध पेड़ कटान से लगातार पर्यावरण का माहौल खराब होता जा रहा है। प्रधानाचार्य बीना आर्य ने छात्र-छात्राओं को घर में जन्मदिन, शादियां, शुभ अवसर और सालगिरह पर कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया। बाद में कॉलेज परिसर में दर्जनों पेड़ रोपित किए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसमें अनुज, आशीष कुमार, नीरज सैनी, हिमांशु तोमर, धीरज पांचाल, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।