{"_id":"5c802160bdec22140d56965c","slug":"71551901024-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने पीठ पर शहीदों के नाम अंकित कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने पीठ पर शहीदों के नाम अंकित कराए
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
बुधवार को बीए का एक छात्र अपनी पीठ पर शहीदों के नाम अंकित कर नेहरू प्रतिमा के पास पहुंचा और अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटवाने की मांग को लेकर प्रतिमा के पास अनिश्चितकालीन मौन व्रत पर खड़ा हो गया।
विजय पुत्र सुरेश पाल भारसी जनपद शामली का रहने वाला है, वह नगर के दिगंबर जैन कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। बुधवार को वह अर्द्धनग्न अवस्था में नेहरू प्रतिमा के पास पहुंचा। उसकी पीठ पर पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों के नाम अंकित हैं और छाती पर कागज में लिखा है कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटवाया जाए, शहीदों पर राजनीति न की जाए। भारत माता की जय, पाक के 40 हजार सिर चाहिए, इसके बाद पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखा है। उस पर यह भी लिखा है कि जब तक उसकी मांग पूरी नहीं होगी, वह मौन व्रत रखकर यहां से नहीं हटेगा। कोई उससे कुछ पूछता तो वह पेंसिल से लिखकर जवाब दे रहा है। इससे नेहरू प्रतिमा के पास भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।