{"_id":"5c72f7d4bdec2259c006acc9","slug":"71551038420-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर मोर्चे पर फेल हो गई भाजपा : जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर मोर्चे पर फेल हो गई भाजपा : जयंत चौधरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा की नीतियां किसान और मजदूर विरोधी है। यूपी और केंद्र की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो गई है। लोकसभा चुनाव में किसान और मजदूर भाजपा को जवाब देंगे। उन्होंने कहा युवा एकजुट होकर भाजपा का सूपड़ा साफ कर दें। सरकारी की नीतियों से गन्ना किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा सपा, बसपा और रालोद के गठबंधन को फेविकोल की तरफ मजबूत रहेगा।
रविवार को खामपुर लुहारी में स्थित केएचआर इंटर कॉलेज में आयोजित गांव शक्ति सम्मेलन में जयंत चौधरी ने कहा कि पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ के जवानों ने देश के लिए जान दी है। सरकार को पहचान करनी चाहिए कि दुश्मन हमारे देश के टुकड़े करना चाहता है, लेकिन बहादुर जवान, किसान और नौजवान ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे। सत्ता मेें बैठे लोग कुछ नहीं कर रहे हैं, अब हवाई बातें कर जनता का मूर्ख बनाने से काम चलने वाला नहीं है। यह भी कहा कि बागपत लोकसभा से चौधरी अजित सिंह चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन मुजफ्फरनगर में जो कड़वाहट समाज के बीच बन गई , उसे दूर करने के लिए ही वहां से चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है। भाजपा सरकार के नेता आए दिन घोषणा करते हैं कि भुगतान कर दिया है, 11 हजार करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान का बकाया है, खेत में गन्ना खड़ा है। चुनाव से पूर्व भाजपा के नेताओं ने वायदा किया कि 14 दिन में भुगतान दिलाया जाएगा, लेकिन किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है, किसान परेशान है, वहीं अमित शाह किसानों को प्रगतिशील बनाने का वायदा करते हैं, उत्पादन बढ़ाने से ही आय बढ़ती है। भारत में चीनी का उत्पादन होने हुए भी पाकिस्तान से चीनी क्यों मंगाई गई। पिछले पांच साल में जनता को कोई लाभ नहीं मिला। नौजवान बेरोजगार है।
उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत युवाओं की भागीदारी देश की जनसंख्या मेें है। उन्होंने क्षेत्रीय दलों की बैठक में प्रस्ताव रखा था कि 21 साल की उम्र में विधान सभा के चुनाव लड़ सके, इसका एक्ट बनाया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा सपा व बसपा से गठबंधन हो चुका है और रालोद कार्यकर्ता उनकी मदद करें, उनकी समस्याओं की लड़ाई लडे़, हम सब एक है। इसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने की। संचालन ग्राम शक्ति सम्मेलन के संयोजक सतीश चौधरी ने किया। इसमें नवाब अहमद हमीद, जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, रामपाल यादव, जुनैद फरीदी, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, वीरेंद्र राठी, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, गजेंद्र मुन्ना, जयवीर सिंह तोमर, देवेंद्र आर्य एडवोकेट, सुरेश मलिक, सतेंद्र खोखर, रविंद्र तोमर, अरुण तोमर बॉबी, सुरेश राणा, मनोज तोमर, सत्य ब्रहम तोमर, अश्वनी तोमर, सतेंद्र प्रमुख, विकास बाछौड़, रणवीर सूप, रामकुमार चेयरमैन, चौधरी सुभाष, प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल ब्रहम पाल सिंह तोमर, विश्वास चौधरी, मास्टर मनोज तोमर, डॉ. अनिल डबास, धीरज उज्ज्वल, सोमपाल राठी, सुबोध राणा, डॉ. सुरेश चंद कौशिक, डॉ. संजीव आर्य, कपिल चौधरी, युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेद्र तोमर, राजू तोमर सिरसली, सुभाष नैन, लेखराज प्रधान, रविंद्र हट्टी, बसंत तोमर, वीरपाल मलिक, रणवीर सिंह दहिया, ऋषिपाल ठेकेदार आदि शामिल रहे।