{"_id":"5c71a0ddbdec2273ab607dc5","slug":"71550950621-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवी कॉलेज में छैना और पनीर बनाने के प्रशिक्षण का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवी कॉलेज में छैना और पनीर बनाने के प्रशिक्षण का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जनता वैदिक कॉलेज में कौशल विकास योजना के अंतर्गत यूजीसी-सीपीई के तत्वावधान में चल रहे छह दिवसीय छैना और पनीर बनाने के प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया। इस मौके पर मेधावियों को सम्मानित किया।
समापन समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह, संयोजक डॉ. अरुण सोलंकी और डॉ. देवेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. अरुण सोलंकी ने कहा कि छात्र इस प्रशिक्षण से अपना स्वरोजगार कर सकते है, क्योंकि भारत में दुग्ध उत्पाद का निर्माण तथा मांग निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने समारोह में आए आगंतुकों के समक्ष प्रशिक्षण कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रशिक्षण के कोर्डिनेटर डॉ. देवेश गुप्ता ने बताया कि छात्रों को दूध से छैना तथा पनीर निर्माण करने के लिए साईट्रिक अम्ल, लैक्टिक अम्ल, नीबू का रस, टाटरी का किस तरह प्रयोग करके ज्यादा से ज्यादा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. राजेश गुप्ता ने छात्रों का प्रशिक्षण उपरांत मूल्यांकन किया। इसमेें डॉ. अलका रानी, डॉ. श्याम किशोर, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. निर्मला देवी, डॉ. साधना तोमर, डॉ. मदन पाल, डॉ. रविंद्र, डॉ. जय सिंह, तरुण कुमार, हिमांशु, प्रमोद कुमार, मयंक रहे।
छह दिवसीय साक्षरता अभियान शिविर का समापन
बड़ौत (बागपत)। बाबू कामता प्रसाद जैन महाविद्यालय के तत्वावधान में दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में चल रहे छह दिवसीय साक्षरता अभियान शिविर का शनिवार को धूमधाम से समापन हो गया। समापन अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक डॉ. एसके शर्मा ने कहा कि दूसरे संसाधनों की तरह साक्षरता भी आज हमारे जीवन की सबसे बड़ी जरूरत है। प्रशिक्षुओं द्वारा मात्राओं की पहचान करना, शब्दों का जोड़ना और गिनती का ज्ञान कराया गया। साथ ही उन्होंने बच्चों और बड़ों को स्लेट, कॉपी, पैंसिल व खाद्य सामग्री दी। इसमें नगमा, प्रगति, अन्नु, शहजादी, सोनिया, अंकित, अमित, आयुषी, पारूल, अभिनव त्यागी, पुस्तकालय अध्यापक सुरेंद्र सिंह, सुशील कुमार आदि रहे।