{"_id":"5c6efdf9bdec224e1b7f7330","slug":"71550777849-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना भुगतान पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना भुगतान पर जताया आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। कोताना रोड पर किसान यूनियन की बैठक चौधरी ब्रजपाल की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई, इसमें विद्युत व्यवस्था व गन्ना भुगतान पर आक्रोश जताया और 25 फरवरी को तहसील मेें पंचायत में विचार कर ऐलान किया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है, लेकिन उसकी कथनी व करनी में अंतर है। वह गन्ना भुगतान में मीडिया में प्रसार कर देती है, जबकि ऐसा कुछ नहीं होता। विद्युत विभाग की ओटीएस के तहत बिल जमा करने में धांधली की जा रही है। अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। वक्ताओं का कहना था कि तहसील में 25 तारीख को होने वाली पंचायत में आवारा गोवंश, गन्ने का भुगतान आदि समस्याओं पर विचार किया जाएगा। वक्ताओं का कहना था कि हमारे जवान शहीद हुए, लेकिन भारत सरकार ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा तक नहीं की। इसे लेकर जनता में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने प्रस्ताव पारित किया कि बीएसए व आरपीएफ की पेंशन बहाल की जाए। निर्णय लिया कि 25 फरवरी को तहसील में पंचायत में इसका निर्णय लिया जाएगा। संचालन रामफल ने किया। इसमें बिट्टू, ओमप्रकाश, राकेश, राममेहर सिंह, प्रभात सिंह, सुरेंद्र पाल, वीर सेन आदि रहे।