फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीआईएसएफ के एएसआई की हादसे में मौत

सीआईएसएफ के एएसआई की हादसे में मौत

Wed, 06 Feb 2019 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
सीआईएसएफ के एएसआई की हादसे में मौत
बागपत। बिहारीपुर गांव निवासी सीआईएसएफ के एएसआई ब्रहम पाल सिंह की शाहदरा में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर की चपेट में आने से मौत हो गई। ड्यूटी खत्म कर कमरे से लौटते समय हादसा हुआ। मंगलवार को उनका शव गांव पहुंचा। परिवार में कोहराम मच गया। राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी ब्रहम पाल (58) पुत्र हर लाल सीआईएसएफ में एएसआई पद पर कार्यरत था और दिल्ली में तैनात था। बेटे गौरव ने बताया कि वे शाहदरा में कमरा किराये पर लेकर रहते थे। सोमवार की रात में ड्यूटी खत्म कर कमरे पर लौट रहे थे। जब वे शाहदरा में रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव गांव पहुंचा। परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। सीआईएसएफ के कांस्टेबल संदीप तोमर ने बताया कि वे 1983 में भर्ती हुए थे। उनके दो बेटियां व एक बेटा है। पति की मौत पर पत्नी उर्मिला का बुरा हाल है। गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया। दिल्ली से आए सीआईएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed