{"_id":"5c5894b8bdec2273863319ae","slug":"71549309112-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर हादसे में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर हादसे में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बड़ागांव के पास कोहरे के कारण तीन वाहन टकरा गए। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक से शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटवाया।
खेकड़ा थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की सुबह भीषण हादसा हुआ। कोहरे के कारण दो ट्रक व एक कार आपस में टकरा गए। हरियाणा से गाजियाबाद जा रहे ट्रक में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। जिस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे गेहूं से लदे ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक राज सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी पंजाब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार चालक सोनू, राहुल निवासी हरियाणा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक से शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटवाया। खेकड़ा थानाध्यक्ष उमेश रोरिया ने बताया कि बड़ागांव के पास एक्सप्रेस-वे पर हादसा हुआ है। किसी ने कभी तक तहरीर नहीं दी। मृतक ट्रक चालक के परिजनों को सूचना दे दी।