{"_id":"5c4f5f4fbdec2217f558772b","slug":"71548705615-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने महिलाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने महिलाओं को किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की रासेयो इकाई की स्वयं सेवकों के खेकड़ा पब्लिक इंटर कॉलेज मे चल रहे शिविर के तीसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम प्रभारी डॉ. प्रभा अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं को कार्यक्रम प्रभारी डॉ. प्रभा अग्रवाल ने कुष्ठ रोग एवं एड्स जैसी जानलेवा बीमारी को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग एवं एड्स जैसी बीमारी के प्रति सावधानी आवश्यक है। इसके बाद छात्राओं को महिला उत्पीड़न एवं महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। प्रोफेसर प्रवेश शर्मा ने कहा कि आज की युवा नारी शक्ति को मजबूत बनाने के लिए अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है।
स्वच्छता और मतदान के लिए किया प्रेरित
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। इसमें प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल ने बताया कि प्रथम पाली में प्रथम और द्वितीय इकाई की छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। कॉलेज में सफाई की। द्वितीय पाली में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी निर्मला, शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में शिविर समाप्त हुआ। दिव्या, वंशिका, सोनल, नाजमा, दीपांशी, मोनिका, कोमल, राखी का सहयोग रहा।