{"_id":"5c4f5e6ebdec2259e364deaa","slug":"71548705390-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामनौली के परिवार का आठवें दिन भी अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बामनौली के परिवार का आठवें दिन भी अनशन जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। चकबंदी संबंधी समस्याओं का समाधान न होने पर बामनौली के लोगों का तहसील पर आमरण अनशन सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा।
तहसील मुख्यालय पर सोमवार को कमल, सतेंद्र, गुलबीर, जीत सिंह, नीरज, प्रकाशी, प्रमिला, कमला और नीटू निवासी बामनौली अनशन पर बैठे। उन्होंने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया में काफी समस्याएं हो रही हैं। लेकिन बार-बार शिकायत के बाद उचित समाधान नहीं हुआ। वे अधिकारियों के चक्कर काट रहे है। अब उनकी उम्मीदें समाप्त हो चुकी हैं। उनका कानून व्यवस्था से विश्वास उठ चुका है। हम तभी उठेंगे। जब हमारी समस्याओं का समाधान होगा। सोमवार को पीड़ितों का अनशन जारी रहा। दो बार अधिकारियों ने अनशनकारियों से बातचीत की। लेकिन कोई हल नहीं निकाला। अनशन पर बैठे परिवार के लोगों के स्वास्थ्य मेें गिरावट आ रही है। लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।