फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   116 कॉलेजों की जांच के लिए 33 अधिकारियों को जिम्मेदारी

116 कॉलेजों की जांच के लिए 33 अधिकारियों को जिम्मेदारी

Mon, 31 Dec 2018 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
116 कॉलेजों की जांच के लिए 33 अधिकारियों को जिम्मेदारी
बागपत। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत जिले के 116 कॉलेज की जांच के लिए 33 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। जांच टीम के सदस्य छात्र-छात्राओं और दस्तावेजों के नवीनीकरण की जांच करेंगे। डीएम ने जांच अधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। जल्द जांच रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

शासन की और डिग्री कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं प्रतिपूर्ति शुल्क के लिए योजना संचालित कर रखी है। जिसके माध्यम से छात्र पढ़ने के लिए पाठ्य सामग्री खरीद सकते हैं। जिले में संचालित मान्यता प्राप्त 116 संस्थान के जांच कराई जाएगी। इसमें नवीन छात्रों का प्रवेश लेने वाली संस्थाओं की जांच के विशेष जांच की जाएगी। नवीनीकरण न करने वाले छात्रों का ऑनलाइन बताए गए कारण एवं जांच में पाए गए कारणों में छात्रों की संख्या का स्पष्ट उल्लेख करना है। छात्रों द्वारा नवीनीकरण नहीं किया गया है, उक्त समस्त छात्रों की संस्था द्वारा सत्यापित अंक तालिका ली जाएगी। जांच अधिकारी कार्य को पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ कर निर्धारित अवधि में अपने नाम स्पष्ट हस्ताक्षर व मंतव्य के साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग से संबंधित सत्यापन आख्या जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन


ये लगाए जांच अधिकारी
बागपत। बीडीओ बड़ौत, बीडीओ खेकड़ा, बीएसए, तहसीलदार बागपत, डीआईओएस, तहसीलदार बड़ौत, एसडीएम बागपत, जिला कृषि अधिकारी, डीडीओ, डीएसटीओ, सीवीओ, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, अधिशासी अधिकारी सिंचाई, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, कलक्ट्रेट प्रभारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, डीएसओ, जिला उद्यान अधिकारी, उप कृषि निदेशक, ओसी कलक्ट्रेट अरविंद द्विवेदी, प्राचार्य क्षेत्रीय ग्राम्य प्रशिक्षण संस्थान, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, एसडीएम बड़ौत, प्राचार्य आईटीआई खेकड़ा, सहायक निबंधन सहकारी समितियां, आबकारी अधिकारी, बीडीओ बागपत, डीपीआरओ, पीडी, बीडीओ बिनौली, अधिशासी अभियंता नलकूप, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला समाज कल्याण अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed