फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सरूरपुर में लगे कूड़े के ढेर को देख नाराज की हुई प्रमुख सचिव

सरूरपुर में लगे कूड़े के ढेर को देख नाराज की हुई प्रमुख सचिव

Thu, 13 Dec 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सरूरपुर में लगे कूड़े के ढेर को देख नाराज की हुई प्रमुख सचिव
बागपत। प्रमुख सचिव एवं जिले की नोडल आराधना शुक्ला ने विकास भवन में विकास कार्य एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सरूरपुर कलां में गंदगी के ढेर को देखकर नाराजगी व्यक्त की। कूड़े के हटवाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान नोडल अधिकारी ने अफसरों को निर्देशित किया कोई राजस्व वसूली में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरती जाए। जिस विभाग को जो लक्ष्य प्राप्त हुआ, उसके सापेक्ष वसूली करना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के अनुसार संबंधित अधिकारी कार्य करें। जनमानस को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। जूता, मौजा, स्वेटर और पाठ्य पुस्तक बच्चों को समय से मिलनी चाहिए। समय समय पर जिलाधिकारी निरीक्षण भी कराते रहे। नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान नियमित रूप से चलता रहना चाहिए। नोडल अधिकारी सरूरपुर गांव की गंदगी को देखकर काफी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा इस प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। इसका तत्काल निस्तारण किया जाए। इस दौरान डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, सीडीओ पीसी जायसवाल, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, डीडीओ हुब लाल, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीडीओ ने तीन सचिवों का रोका वेतन
बागपत। पिलाना ब्लॉक में सोशल ऑडिट बैठक हुई। इसमें ब्लॉक समन्वयक पहुंचे। उन्होंने मनरेगा बजट पर खर्च होने वाले धनराशि के बारे में जानकारी दी। बीडीओ कृपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रमों से अवगत कराया। ब्लॉक क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से अवगत कराया। बीडीओ ने बताया कि बैठक में ग्राम विकास अधिकारी लोकपाल सिंह, मनीष कुमार और ग्राम पंचायत अधिकारी मोनू यादव उपस्थित नहीं हुए। जबकि इसकी जानकारी पूर्व में दी जा चुकी थी। जिसको देखते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed