फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   55 गांव में उखाड़े थे 555 हैंडपंप, बताएं कितने कराए रिबोर

55 गांव में उखाड़े थे 555 हैंडपंप, बताएं कितने कराए रिबोर

Thu, 13 Dec 2018 01:15 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
55 गांव में उखाड़े थे 555 हैंडपंप, बताएं कितने कराए रिबोर
बागपत। हिंडन और कृष्णा नदी क्षेत्र के 555 प्रदूषित हैंडपंपों को उखाड़ने के बाद रिबोर की सूचना विभाग द्वारा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। डीएम ने डीपीआरओ को जल्द रिबोर हैंडपंपों की सूचना उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर हिंडन और कृष्णा नदी क्षेत्र के गांवों में हैंडपंपों के पानी की जांच कराई। इसमें 55 गांव के 555 हैंडपंप का पानी दूषित मिला। आदेश पर पंचायती राज विभाग और जल निगम ने उन्हें उखड़वाया और कुछ पर लाल निशान लगाकर चेतावनी जारी की। इन गांवों में आज तक पीने के पानी का विभाग द्वारा कोई समुचित साधन नहीं किया। ज्यादा गहराई तक रिबोर कराने के लिए आदेश दिए । इन गांवों के लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को आज भी मजबूर होना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर उखाड़े हैंडपंपों में ही जुगाड़ करके पानी की पूर्ति लोग कर रहे हैं। अनुश्रवण समिति मेरठ के सचिव एवं भूतपूर्व जिला सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार गोयल ने जिले के 55 गांवों से उखाड़े हैंडपंपों के बाद रिबोर किए हैंडपंपों की सूची डीएम से मांगी। इसके बाद डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने डीपीआरओ आलोक शर्मा को रिबोर सूची उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। इस मामले को गंभीरता से लेकर जल्द कार्रवाई की जाए। ताकि समय से पहले अनुश्रवण समिति के सचिव एवं पूर्व न्यायाधीश को रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। दूसरी तरफ डीपीआरओ आलोक शर्मा ने कहा कि हैंडपंप रिबोर होने का अभी कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed