{"_id":"5be9d71abdec2269845aa6a4","slug":"71542051610-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व शौचालय दिवस पर होंगे कार्यक्रम : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व शौचालय दिवस पर होंगे कार्यक्रम : डीएम
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने विश्व शौचालय दिवस का प्रचार-प्रसार करने के लिए बीएसए, डीआईओएस, डीपीओ और सभी बीडीओ को निर्देशित किया।
डीएम ने बताया कि 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस स्वच्छ भारत मिशन के तहत मनाया जाएगा। जनपद स्तर पर जन आंदोलन के रूप में कार्यक्रम किया जाएगा। जनसमुदाय के व्यवहार हेतु प्रचार-प्रसार की गतिविधियां की जाएगी। लोगों को स्वच्छता के प्रति सूचना, शिक्षा, एवं आईईसी गतिविधियां कर सुरक्षित अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने हेतु कंपोस्ट पिट, डस्टबिन, बायो गैस को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। स्वच्छ भारत विश्व शौचालय दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसमुदाय की सहभागिता हेतु ग्राम पंचायत, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों पर समुदाय की बैठक, घर-घर संपर्क, स्वच्छता रैली, स्वच्छता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता ग्रही, प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। पंचायत घरों पर खुले में शौच मुक्त भारत से संबंधित बोर्ड लगाया जाना, दो गड्ढे वाला जल बंद शौचालय मॉडल को पंचायत घरों में प्रदर्शित किया जाना, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने हेतु कंपोस्ट पिट का निर्माण, बायो गैस इकाइयों की स्थापना की जाएगी।