{"_id":"5bd364f4bdec226966335bab","slug":"71540580596-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेराई सत्र शुरू न होने तक चलेगा भाकियू का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेराई सत्र शुरू न होने तक चलेगा भाकियू का धरना
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेराई सत्र शुरू न होने तक चलेगा भाकियू का धरना
बागपत। बकाया भुगतान और चीनी मिलों का पेराई सत्र समय से शुरू कराने की मांग को लेकर भाकियू का दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट में धरना जारी रहा। चेतावनी दी जब तक पेराई सत्र शुरू नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि खेतों में गन्ना खड़ा है और चीनी मिलें मनमानी कर रही हैं।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे से हुक्का जमा दिया था। भाकियू नेता गौरव टिकैत के नेतृत्व में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम किया। चेतावनी दी जब तक गन्ने का भुगतान और मिलों का पेराई सत्र शुरू नहीं होगा तब तक आंदोलन चलता रहेगा। किसानों ने एलान किया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती, वह घर जाने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि गन्ना खेतों में खड़ा है और मिलों को अब तक चलाया नहीं जा रहा है। बढ़ती सर्दी के मौसम में भी भाकियू कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में जमे हैं। जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, चौधरी इंद्रपाल सिंह, सुखबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, सुखबीर, विजयपाल, कालूराम, जहान सिंह, ठाकुर तेजपाल सिंह, उपेंद्र तोमर, महाराम, तेजपाल मलिक, सुखवीर सिंह मौजूद रहे।