{"_id":"5babe15d867a5501332a695d","slug":"71537991005-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह बीते, रजिस्ट्रेशन शून्य अब शासन ने तरेरी आंखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह बीते, रजिस्ट्रेशन शून्य अब शासन ने तरेरी आंखे
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला स्तर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना परवान नहीं चढ़ रही है। योजना के छह माह बाद भी तिथि और स्थान शासन को अवगत नहीं कराया है। समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक एम तारिक ने सभी समाज कल्याण अधिकारी को 15 से 25 नवंबर के बीच में 125 जोड़ों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जिले को 1500 शादी कराने का लक्ष्य आवंटित किया। इसका बजट भी जारी किया। आज तक जिले में एक भी जोड़ा शादी के लिए पंजीकरण कराने नहीं पहुंचा है। जब कि योजना के संचालित हुए छह माह बीत चुके हैं। जिला स्तर से समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने नगर पालिका, नगर पंचायत और ब्लॉक अधिकारी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लक्ष्य सौंपे हैं। समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक एम तारिक ने समाज कल्याण अधिकारी को 15 से 25 नवंबर के मध्य कम से कम 125 जोड़ों के सामूहिक विवाह के लिए नियमानुसार पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।