फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस पर भारी पड़ रहा चार राज्यों के अपराधियों का गठजोड़

पुलिस पर भारी पड़ रहा चार राज्यों के अपराधियों का गठजोड़

Thu, 27 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर भारी पड़ रहा चार राज्यों के अपराधियों का गठजोड़
बागपत। पुलिस पर चार राज्यों के अपराधियों का गठजोड़ भारी पड़ रहा है। उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा और दिल्ली के शातिरों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। सुनील राठी और रामवीर शौकीन की नजदीकियों के बावजूद पुलिस साजिश को नहीं भांप सकी। पूर्व विधायक को सिर्फ एक एसआई और दो सिपाहियों के साथ चेकअप के लिए भेजने की चूक से शौकीन को मौका मिल गया।
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में नामजद सुनील राठी के गिरोह की सक्रियता उत्तराखंड़ में है। गैंग से यूपी, उत्तराखंड़, हरियाणा और दिल्ली के शातिर जुड़े हुए हैं। भूरा फरारी केस में इसी गिरोह का गठजोड़ देखने को मिला था। उत्तराखंड़ पुलिस भी गैंग की साजिश को भांपने में नाकामयाब रही थी। राठी गैंग के तार दिल्ली के नीरज बवाना से जुड़े हैं। अपने मामा रामवीर शौकीन को चुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी नीरज बवाना ने ही संभाली थी, यही नहीं बवाना ने अपनी मामी को भी चुनाव लड़ाया और वह दिल्ली से पार्षद भी है। हरियाणा के युवक भी राठी गैंग के संपर्क में है और बजरंगी की हत्या के बाद पुलिस ने इसकी छानबीन भी की थी। पुलिस शातिरों का नेटवर्क तोड़ने में नाकामयाब रही है। यही वजह है कि पहले भूरा फरार हो गया और अब रामवीर शौकीन। बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई, लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस की बड़ी चूक यह भी रही कि पूर्व विधायक के साथ दिल्ली में चेकअप के लिए सिर्फ एक एसआई और दो सिपाही भेजे गए थे। जबकि नीरज बवाना गैंग की दिल्ली में अधिक सक्रियता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed