फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत में निकली पाश्र्वनाथ की रथयात्रा

बागपत में निकली पाश्र्वनाथ की रथयात्रा

Wed, 26 Sep 2018 01:11 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
बागपत में निकली पाश्र्वनाथ की रथयात्रा
बागपत। दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से जैन धर्मावलंबियों ने दसलक्षण पर्व के मौके पर भगवान पार्श्वनाथ की रथ यात्रा निकाली। इससे पूर्व पूजा अर्चना के बाद विधि विधान से रथ में श्रीजी को सवार किया। यात्रा में झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ दिगंबर बड़ा जैन मंदिर से किया। श्रीजी की विशेष पूजा की। इसके बाद रथयात्रा के लिए कूपन निकाले । श्रीजी का आदिश जैन एडवोकेट, सारथी का पवन जैन, खजांची आशू जैन, चंवर का रोहित जैन के नाम कूपन निकला। इसके बाद सुनहरे रथ में भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा को विराजमान कराया । गाजे-बाजे व आकर्षक झांकियों के साथ यात्रा शुरू हुई। यात्रा में शामिल कई आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। विभिन्न मार्गों से होते यात्रा जैन इंटर कॉलेज पहुंची। यहां पर पांडुकशिला मैदान विशेष पूजन व जलाभिषेक किया। यात्रा में धार्मिक भजनों की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। भक्तों ने रथयात्रा स्वागत कर प्रसाद बांटा। शाम को यात्रा मंदिर में संपन्न हुई। पंकज जैन, अतुल जैन, बिजेंद्र जैन, मयंक जैन, आनंद जैन, शिखर चंद, हंसराज, विनित, मनीष, राकेश मित्तल, कामिनी, रूबी, नीलम, लवली, सुषमा, बबीता, निमिषा, आस्था, अतिमा जैन, पलकी जैन, सुनील जैन चक्की वाले आदि रहे।
विज्ञापन


भगवान पार्श्वनाथ की निकाली शोभायात्रा
छपरौली। कस्बे के बड़े जैन मंदिर से भगवान पार्श्वनाथ की शोभा यात्रा निकाली, जो कस्बे के मुख्य मार्ग मैन बाजार और बड़ौदा रोड से होते कस्बे के श्री दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज पर संपन्न हुई शोभा यात्रा में अनेक बैंड देश प्रेमी और भक्ति भावना से ओतप्रोत संगीत बजा रहे थे नृत्य मंडली भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति दे रही थी क्षेत्र के हजारों की संख्या में दर्शक शोभायात्रा का आनंद उठाते नजर आए बच्चों के साथ साथ महिलाओं ने इस मौके पर लगे बाजार से खरीदारी की। शोभा यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी छपरौली के साथ साथ दोघट पुलिस भी मेले में सुरक्षा मुहैया कराने में लगी हुई थी महिला पुलिसकर्मी की भी तैनात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed