{"_id":"5b957c89867a557ffe03ea17","slug":"71536523401-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खट्टा प्रहलादपुर गांव में बारिश से गिरा मकान, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खट्टा प्रहलादपुर गांव में बारिश से गिरा मकान, पांच घायल
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। जिले में देर रात हुई बारिश से रविवार की सुबह खट्टा प्रहलादपुर गांव में मकान गिर गया, जिसमें परिवार के पांच लोग घायल हो गए। महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर है, जिन्हें निजी चिकित्सा के यहां भर्ती कराया है।
बारिश लोगों के लिए मुसीबत साबित हो रही है। शनिवार सुबह पिलाना क्षेत्र के पटोली गांव में मकान गिर गया था। वहीं रात में आई मूसलाधार बारिश से खट्टा प्रहलादपुर गांव में एक मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिसमें सोया परिवार चोटिल हो गया। मोहसिन ने बताया कि अपनी पत्नी शबाना और तीन बच्चे आसमा, अलिसा, अलपिता के साथ घर में सोया हुआ था। अचानक मकान की छत गिरने से सभी घायल हो गए। पत्नी शबाना और पुत्री अलपिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया गया। ग्रामीणों से प्रशासन से परिवार वालों के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।