फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया

पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया

Sun, 09 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया
रमाला (बागपत)।
विज्ञापन

असारा गांव में रालोद छात्रसभा की बैठक का आयोजन किया। इसमें पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया। इसमें गुल बहार चौधरी को छात्रसभा का जिला महासचिव बनाया।
इस बैठक में डॉ. राजीव बालियान ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता विचार धारा वाली पार्टी सिर्फ रालोद है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी रालोद का समर्थन करेंगे और भाजपा को जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान-मजदूरों का शोषण कर रही है। चीनी मिलें बकाया गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। बिजली के दाम दो गुना बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ दी। इसके बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पूर्व डायरेक्टर चौधरी अकबर अली ने की। संचालन कारी मोहम्मद तारीक फलाही ने किया। इसमें जिला छात्रसभा अध्यक्ष अभिलाष तोमर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रशांत तोमर, चौधरी मोहकम पहलवान, चौधरी शहबान, विजय सिंह राणा, सलीम चौधरी, इमरान, चौधरी आस मोहम्मद, चौधरी शाहरुख, सुलेमान आदि रहे।


2019 में देगी जनता जवाब
बागपत। रालोद कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मंडल महासचिव ओमबीर ढाका ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार झूठे वायदे कर रही है। चुनाव से चंद दिनों पहले ही सिर्फ शिलान्यास कर रही है। जनता जीएसटी, महंगाई, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे समस्याओं से त्रस्त है। किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गए है। जनता 2019 में अपना जवाब देगी। इसमें कंवर पाल हुड्डा, अमित, उस्मान, योगेंद्र, वीरेंद्र, शौकत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed