फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एक साल तक धूल फांकती रही 24 हजार किताबें

एक साल तक धूल फांकती रही 24 हजार किताबें

Sat, 04 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
एक साल तक धूल फांकती रही 24 हजार किताबें
एक साल तक धूल फांकती रही 24 हजार किताबें
विज्ञापन

बागपत। नव साक्षरों को शिक्षा देने के लिए मंगाई गई किताबें एक साल तक धूल फांकती रहीं। प्रधानाध्यापक ने बीएसए को मामले की जानकारी दी। इसके बाद करीब 24 हजार किताबों को बीआरसी केंद्रों पर भिजवाना शुरू कर दिया गया है। विज्ञान लैब के लिए मंगाए गए उपकरण भी स्कूल के एक कमरे में धूल फांक रहे हैं। बीएसए चंद्रकेश यादव का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
निरक्षरों को अक्षर ज्ञान कराने के लिए सरकार की ओर से नव साक्षर वैकल्पिक शिक्षा योजना बनाई गई। इसके लिए प्रत्येक बीआरसी पर पंजीकरण के बाद संख्या के अनुसार किताबें मंगाई जाती हैं। पिछले वर्ष अप्रैल में जिले को करीब 24 हजार किताबें नव साक्षरों के लिए भेजी गई थीं। इन किताबों को सिसाना के प्राथमिक विद्यालय में रखवा दिया गया। लेकिन इसके बाद इनकी किसी ने सुध नहीं ली। किताबें सिसाना के स्कूल में रखी रही और जिले में नवसाक्षरों को अक्षर ज्ञान दिया जाता रहा। प्रत्येक छह माह बाद होने वाली परीक्षा में अब तक करीब 20 हजार नवसाक्षरों को अक्षर ज्ञान दिया जा चुका है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक डॉ जितेंद्र नैन ने बताया कि करीब दो माह पहले कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने मामले से बीएसए कार्यालय को अवगत कराया। कई दिन पहले भी वह बीएसए चंद्रकेश यादव से मिले और प्रकरण से अवगत कराया। बीएसए के निर्देश पर अब किताबों को बीआरसी केंद्रों पर भिजवाना शुरू कर दिया गया है। शनिवार को आखिरकार यह किताबें यहां से बीआरसी के लिए भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
चूहों ने भी कुतर दीं कुछ किताबें
बागपत। प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र नैन ने बताया कि कुछ किताबों को चूहों ने भी कुतर दिया है। अधिकतर की स्थिति सही है। नियमानुसार किताबों को जिले में पहुंचते ही बीआरसी केंद्रों पर भिजवा दिया जाना चाहिए था।
-------------------
विज्ञान की किट फांक रही थी धूल
बागपत। प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में किताबों के अलावा एक कक्षा में विज्ञान की किट रखी हुई थी। इसका लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया गया। विद्युत निगम का टूटाफूटा सामान भी पड़ा मिला। टेलीस्कोप भी धूल फांक रहा था। प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र नैन ने कहा कि सामान कमरे में बंद मिला है। बीएसए को जानकारी दे दी गई है।

---
वितरण शुरू कराया, जांच भी होगी
बागपत। बीएसए चंद्रकेश यादव ने कहा कि किताबों को संबंधित बीआरसी केेंद्रों पर भिजवाना शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही किताबों के वितरण में बरती गई लापरवाही की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed