{"_id":"5b0daef54f1c1b916e8b53fb","slug":"71527623413-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के मसीहा की प्रतिमा पर नहीं पहुंचा कोई दो पुष्प अर्पित करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के मसीहा की प्रतिमा पर नहीं पहुंचा कोई दो पुष्प अर्पित करने
Updated Wed, 30 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत ।
जहां चौधरी चरण सिंह को किसान मसीहा के नाम से जाना जाता है और सभी राजनैतिक नेता अपने सभाओं मेें उनका नाम लेकर सभा शुरू करते हैं, वहीं मंगलवार को उनकी पुण्यतिथि पर सिंचाई विभाग के बंगले पर उनकी प्रतिमा पर कोई दो पुष्प अर्पित करने भी नहीं पहुंचा।
सिंचाई विभाग के बंगले पर वर्षों पूर्व चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई थी। किसान मसीहा के प्रति देश के नेता कितने सजग हैं, इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह प्रतिमा वर्षों तक अनावरण की बाट जोहती रही और धूल से अटी रही, लेकिन किसी ने उसके अनावरण की नहीं सोची। हाल ही मेें 17 मार्च 2018 को प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री धर्मवीर सिंह व केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था। मंगलवार को सारे देश में उनकी पुण्यतिथि मनाई गई, लेकिन उनकी कर्मस्थली पर सिंचाई विभाग के बंगले पर उनकी प्रतिमा पर कोई दो पुष्प अर्पित करने नहीं पहुंचा और प्रतिमा की सफाई भी नहीं की गयी।
दूसरी तरफ शाम के समय रालोद के जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा कुछ कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिमा स्थल पहुंचे और चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर ओमबीर, यशबीर, महक सिंह आदि रहे।