{"_id":"5b09c0204f1c1ba86e8b4d4a","slug":"71527365664-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीजी ने जिला अस्पताल में इमरजेंसी व्यवस्थाएं देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीजी ने जिला अस्पताल में इमरजेंसी व्यवस्थाएं देखी
Updated Sun, 27 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करनी शुरू कर दी है। एसपीजी ने इमरजेंसी हालात के लिए जिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला अस्पताल में आक्सीजन, दवा और ब्लड बैंक की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बागपत में आएंगे। इसके तहत शनिवार को एसपीजी की टीम जिला अस्पताल में पहुंची। वहां पर उन्होंने जच्चा-बच्चा केंद्र स्थित शेफ हाउस का निरीक्षण किया। वहां की प्रत्येक गतिविधियां को देखा। किस प्रकार से ऑक्सीजन आ रही, इसकी जानकारी डॉक्टरों से ली। शेफ हाउस में रखी दवा और इंजेक्शन के बारे में पूछताछ की। टीम के सदस्यों ने हर पहले पर डॉक्टरों से वार्ता की। डॉक्टरों को निर्देशित किया प्रधानमंत्री की जनसभा को देखकर जिला अस्पताल में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। सूचनाओं का आदान प्रदान सिर्फ व्हाट्स एप से किया जाएगा। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने जानकारियां उपलब्ध कराई। उधर, एसपीजी की टीम के जिला अस्पताल में पहुंचते ही वहां मौजूद मरीज और तिमारदारों में हड़कंप मच गया। पहले मरीजों को लगा कि कोई घटना हो गई है, लेकिन सही स्थिति पता चलने पर सभी आश्वस्त हुए। उनके साथ पुलिस बल भी रहा।