{"_id":"5afc87ca4f1c1bdf408b5d88","slug":"71526499274-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने कार में टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने कार में टक्कर मारी
Updated Thu, 17 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर रक्षा हॉस्पिटल के पास रोडवेज बस ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मेरठ निवासी मनोज और सोनू कार में सवार होकर दिल्ली से बागपत की तरफ आ रहे थे। जब वे बागपत में रक्षा अस्पताल के पास पहुंचे तो कुछ लोग सड़क पार कर रहे थे। उन्होंने कार रोक ली। इसी समय पीछे से रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में मनोज, सोनू, रोडवेज बस चालक सतेंद्र घायल हुए हैं। हादसे के समय बस में 58 यात्री सवार थे। बाद में यात्रियों को दूसरी बस में सवार कर भेजा गया। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
आरोपी को जेल भेजा
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार को किशोरी को अपहरण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पंकज को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। किशोरी के न्यायालय में के बयान दर्ज कराए ।
विज्ञापन
आरोपी को जेल भेजा
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार को किशोरी को अपहरण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पंकज को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। किशोरी के न्यायालय में के बयान दर्ज कराए ।
विज्ञापन