फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिलाना कलस्टर के गांवों में 7.80 करोड़ रुपये बांटे

सिलाना कलस्टर के गांवों में 7.80 करोड़ रुपये बांटे

Tue, 08 May 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
सिलाना कलस्टर के गांवों में 7.80 करोड़ रुपये बांटे
बागपत। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना से सिलाना कलस्टर के आठ गांवों में होने वाले प्रस्तावित कार्यों के लिए 7.80 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। धनराशि से बच्चे के पार्क, सामुदायिक केंद्र , पंचायत भवन, बीज गोदाम, पशु जांच सेंटर, कृत्रिम गर्भाधान केंद्र और दो हेल्थ केयर सेंटर खुलेंगे।
विज्ञापन

शासन ने जिले के आठ गांवों का चयन श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन से विकसित कराने के लिए किया। सिलाना गांव को कलस्टर बनाया। सिलाना, शेरपुर, लुहारा, बासौली, मुंकदपुर, हलालपुर, चांदन हेड़ी, बरवाला को विकास के साथ-साथ रोजगार की भी व्यवस्था होगी। स्कूलों से लेकर पार्क और कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगे। डीआरडीए के परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने बताया सिलाना कलस्टर के आठ गांवों में प्रस्तावित कार्यों के लिए 7.80 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। होने वाले कार्यों के लिए बजट को विभाजित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आठों गांवों में बच्चों का पार्क और जौगिंग ट्रक के लिए 1.28 करोड़ खर्च होंगे। सात गांवों में सामुदायिक केंद्र के लिए 1.22 करोड़, दो गांवों में वेस्ट रिसाइकिलिंग प्लांट के लिए 60 लाख, पांच पंचायत भवन के लिए 1.10 करोड़, एक बीज गोदाम के लिए 30 लाख, चार गांवों में पशु जांच सेंटर के लिए 48 लाख, आठ गांवों में कृत्रिम गर्भाधान केंद्र के लिए 48 लाख, दो गांवों में हेल्थ सेंटर के लिए 40, दो गांवों में कूडे़ से खाद बनाने का प्लांट के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। पीडी ने बताया कि संबंधित कार्यों के लिए विभागों को जिम्मेदारी दी। कार्य करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को भी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed