{"_id":"5aeb63574f1c1b87028b7e52","slug":"71525375831-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से कॉलेज पहुंचे जनपद टॉपर का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से कॉलेज पहुंचे जनपद टॉपर का स्वागत
Updated Fri, 04 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित सम्मान समारोह में दिल्ली से कॉलेज पहुंचे यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट में हाईस्कूल मेें 92 प्रतिशत अंक लाकर जनपद टॉपर करने वाले कॉलेज के छात्र अनुराग मलिक का स्वागत किया। इस मौके पर ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कॉलेज प्रबंध समिति के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर और शिक्षण रणपाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान डायरेक्टर उपेंद्र तोमर ने कहा कॉलेज का उद्देश्य नगर और ग्रामीण आंचल से प्रतिभाओं को निकालना है। उन्होंने बताया गत वर्ष भी कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा खुशबू शर्मा निवासी हिलवाडी ने 93.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूपी बोर्ड परीक्षा में मंडल व इंटरमीडिएट में जौनमाना निवासी अंजलि कटारिया ने 92.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टॉप किया था। वहीं इस बार आए यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट में हाईस्कूल मेें कालेज के छात्र अनुराग मलिक 92 प्रतिशत अंक लाकर जनपद टॉपर किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी और शिक्षकों ने अनुराग मलिक को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें प्रवीण, अमित, मोनिका, गरिमा आदि का सहयोग रहा।