फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बावली में मिले कुषाण कालीन मानव बस्ती के प्रमाण

बावली में मिले कुषाण कालीन मानव बस्ती के प्रमाण

Tue, 01 May 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
बावली में मिले कुषाण कालीन मानव बस्ती के प्रमाण
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली गांव के पश्चिमी छोर पर स्थित ग्राम देवता और खटकड़ बाबा मंदिर के निकटवर्ती रेहड़ा टीले का शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक अमित राय जैन और संस्थान के शोधार्थी हर्ष देव ने पुरातत्व सर्वेक्षण किया। इस दौरान टीम को बावली गांव के इस पुरातत्व स्थल की ऊपरी सतह से ही लाल मृदभंड़ों के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
पुरातत्व सर्वेक्षण मेें प्राप्त पुरातत्व अवशेष और परिणामों की जानकारी देते हुए शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक अमित राय जैन ने बताया कि कुषाण काल की मानव बस्ती से संबंध रखने वाले पुरातत्व अवशेष गांव बावली से प्राप्त हुए हैं। पुरातत्व सर्वेक्षण मेें प्राप्त घरेलू चूल्हा, कोयल, मानव, अस्थियां, सीप, प्राचीन कुआं और लौह अयस्क के अवशेष की साफ सफाई और अध्ययन के पश्चात यह दावा है कि बावली गांव के इस प्राचीन स्थल पर करीब दो हजार साल पहले मानव बस्ती थी। इस पुरातत्व स्थल के ही निकट दूसरे टीले से कुषाण कालीन घरों को दीवारों मेें प्रयुक्त हुई। प्राचीन ईंटों की भी प्राप्ति यह सिद्ध करती है कि यहां कुषाण कालीन मानव बस्ती थी।
विज्ञापन


अवैध मिट्टी खनन से जमीदोज हुई सभ्यता
बड़ौत। ग्रामीणों की नासमझी के कारण गांव में के पश्चिमी छोर पर निरंतर भराव हेतु मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। इस कारण ग्राम पंचायत की संपत्ति पर स्थित यह प्राचीन सभ्यता का केंद्र करीब 90 प्रतिशत तक नष्ट हो चुका है। इस स्थल पर होने वाले मिट्टी के अवैध खनन को रोक लगाने के लिए अमित राय जैन डीएम से मुलाकात करेंगे और डीएम को स्थिति से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed