{"_id":"5ae625c64f1c1b65098b6f8e","slug":"71525032390-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप में 118 लोगों को बांटे विद्युत कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप में 118 लोगों को बांटे विद्युत कनेक्शन
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप में 118 लोगों को बांटे विद्युत कनेक्शन
बड़ौत (बागपत)।
सिनौली गांव में रविवार को ग्राम स्वराज अभियान के तहत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष और एसई रामबीर सिंह ने उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित शिकायतें सुनीं और उनका मौके पर निस्तारण कराया। कैंप में 118 लोगों को विद्युत कनेक्शन बांटे गए।
कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर और अधीक्षण अभियंता रामबीर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लोगों के हितों को देखते हुए लाभकारी योजनाओं को संचालित कर रही है। एसई रामबीर सिंह ने ग्रामीणों की विद्युत समस्याएं सुनीं। उपभोक्ताओं ने गांव मेें जर्जर विद्युत लाइन बदलने, टूटे विद्युत पोल की जगह दूसरा पोल लगाने, त्रुटिपूर्ण विद्युत बिलों को ठीक करने आदि समस्याएं गिनाईं। एसई ने कैंप के अलावा निगम के कर्मचारियों की दो-तीन मौके पर भेजी और उनका तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया।
इस दौरान एसई ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी से उपभोक्ताओं और विभाग के हित मेेें काम करने का आह्वान किया। साथ ही प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। एसई ने उपभोक्ताओं से समय पर विद्युत बिल जमा करने, मीटर से सप्लाई करने और बाहरी व्यक्तियों के चक्कर मेेें न आने की अपील की। बताया कि सरकार की मंशा अक्तूबर माह तक प्रत्येक घरों में 24 घंटे सप्लाई देने की है। कैंप में अधिशासी अभियंता प्रथम राहुल शर्मा, एसडीओ रितेश्वर बंधु, जेई कंवरपाल, महिपाल और प्रधान योगेंद्र का सहयोग रहा।