{"_id":"5ac529cc4f1c1bc3618b5870","slug":"71522870732-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का उत्पीड़न बंद करें विद्युत निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का उत्पीड़न बंद करें विद्युत निगम
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
टीकरी कस्बे में किसानों की बैठक हुई। इसमें विद्युत निगम द्वारा किसानों के किए जा रहे उत्पीड़न पर रोष व्यक्त किया और चेतावनी दी कि यदि विद्युत अधिकारियों ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो पंचायत कर आंदोलन किया जाएगा।
इस बैठक में राठी खाप के चौधरी रघुवीर सिंह ने कहा कि विद्युत निगम किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। छोटे बकाएदारों के भी कनेक्शन काटे जा रहे हैं। गन्ना भुगतान न होने के कारण किसान बिजली का बिल जमा नहीं कर पाए। विद्युत निगम के अधिकारियों ने किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो पंचायत बुलाकर आंदोलन शुरू होगा। उन्होंने कहा कि चीनी मिल गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। किसान आर्थिक तंगी झेल रहे है। सामान्य गन्ने की पर्चियां भी नहीं आ रही है। खेतों में 40 प्रतिशत गन्ना खड़ा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए बालिग युवक और युवतियों की शादी में खाप के हस्तक्षेप न करने के आदेश को गलत बताया और कहा कि इससे समाज टूटेगा। खाप पंचायतें सगौत्र विवाह के खिलाफ हैं। बैठक में उपेंद्र राठी, वेदपाल राठी, मोहकम राठी, सत्यपाल सिंह, शौकीन पाल, वीरेंद्र, ईश्वर, मनोज आदि उपस्थित रहे।