{"_id":"5a81e89d4f1c1b4e588b83cb","slug":"71518463133-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला का पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला का पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे में स्थित आदर्श गोशाला का अफसरों की टीम ने निरीक्षण किया। संचालकों से जमीन की जानकारी ली। उन्हें योजना की जानकारी दी।
डॉ. सुबोध, डॉ. गौरव, डॉ. राजीव राणा, पिलाना ब्लॉक से एडीएम सुदेश चौहान, लेखपाल वरुण वेस, राजवीर आदर्श गोशाला में पहुंचे। वहां उन्होंने गोशाला की जमीन की जांच पड़ताल की। गोशाला में मौजूद गोवंश के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से गाय के संरक्षण के लिए अनुदान मिलेगा। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खुद के उत्पाद बनाए जाएंगे। इसके लिए प्लांट लगाया जाएगा। उससे होने वाली आमदनी से भी गोवंश की देखभाल पर खर्च होगा। सत्यापन के लिए पहुंचे अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। गोशाला के अध्यक्ष ईश्वर दयाल अग्रवाल ने बताया कि गाय सेवा अनुदान के लिए अधिकारियों ने गौशाला का सत्यापन किया। उन्हें सभी जानकारी दी गई है। सभी रिकॉर्ड उपलब्ध करा दी गए । उन्होंने अपने स्तर से कार्रवाई पूरी कर ली है। उधर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि सत्यापन पूरा होते ही गोशालाओं को प्रति एक गाय के हिसाब से अनुदान मिलना शुरू हो जाएगा।