फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आवारा पशुओं पर निगरानी के लिए रात में पहरा दे रहे ग्रामीण

आवारा पशुओं पर निगरानी के लिए रात में पहरा दे रहे ग्रामीण

Mon, 05 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
आवारा पशुओं पर निगरानी के लिए रात में पहरा दे रहे ग्रामीण
आवारा पशुओं पर निगरानी के लिए रात में पहरा दे रहे ग्रामीण
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। चोर और लूट की वारदातों से बचने और बदमाशों पर नजर रखने के लिए तो गांवों में अक्सर रात में पहरा देने की व्यवस्था की जाती रही है। लेकिन इन दिनाें ग्रामीणों को आवारा पशुओं पर नजर रखने के लिए भी रात में पहरा देना पड़ रहा है। वह भी ड्यूटी शेड्यूल बनाकर। दरअसल, ये आवारा पशु लगातार किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाल ये है कि रात में भी इन आवारा पशुओं की निगरानी करनी पड़ रही है।
क्षेत्र के किसानों का कहना है कि खेतों में आए दिन जंगली जानवरों और आवारा पशुओं की संख्या बढ़ रही है। इससे काफी मात्रा में फसल को नुकसान पहुंच रहा है। रात में भी ये मवेशी फसलों को क्षति पहुंचा रहे हैं। सुबह जाने पर खेतों में जानवरों द्वारा भारी नुकसान मिलता है। इसे देखते हुए ही रात के समय शेड्यूल के हिसाब से पहरेदारी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार पंचायतों का आयोजन भी हो चुका है। प्रशासन से भी शिकायत की। उन्होंने कहा यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो आंदोलन शुरू होगा। क्षेत्र के किसान किरण सिंह, सत्यवीर, ब्रहमपाल, सुरेंद्र, महीपाल, विनोद, तेजपाल, ओमवीर आदि ने समस्या पर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed