{"_id":"5a736ec24f1c1b86268b7bae","slug":"71517514434-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के लिए सरकार ने खोला खजाना: सत्यपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के लिए सरकार ने खोला खजाना: सत्यपाल सिंह
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह का कहना है कि देश के प्रत्येक वर्ग की भलाई करने वाला बजट जारी किया गया है। किसान के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया। फसलों के दाम बढ़ेेंगे और गांव तक बाजार खुलेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोत्तरी की गई है।
बृहस्पतिवार को बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सत्यपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का पूरा ध्यान किसान पर है। आय दोगुनी करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। खरीफ की फसल के दामों में बढ़ोत्तरी और इसकी खपत पर सरकार ध्यान दे रही है। भारत माला स्कीम से पूरे देश को लाभ होगा। सड़कों की दशा सुधरेगी। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बजट जारी किया गया है। युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था होगी। स्किल डेवलपमेंट के लिए सरकार का बड़ा प्रयास है। बजट में देश के आम से आम आदमी का ख्याल रखा गया है। गांवों में इंटरनेट के विकास के लिए दस हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा पांच लाख हॉट स्यॉट बनाए जाएंगे। कालेधन के खिलाफ मुहिम चलाने की वजह से पूरे देश को लाभ हुआ है।