{"_id":"5a663bef4f1c1b82268b5cad","slug":"71516649455-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग गुरु स्वामी रामदेव ने करुण को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग गुरु स्वामी रामदेव ने करुण को किया सम्मानित
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मेरठ में आयोजित कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह में योग गुरु स्वामी रामदेव ने बागपत के कवि बलवीर सिंह करुण को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्हें एक लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । इस मौके पर कवि करुण ने योग गुरु को अपनी रचित पुस्तिकाएं भेंट भी कीं।
सोमवार को मेरठ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कवि डॉ. हरिओम पंवार की संस्था वाणी पंवार फाउंडेशन ने कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया । बागपत के किरठल गांव के कवि बलवीर सिंह करुण ने बताया कि योग गुरु रामदेव मुख्य अतिथि रहे। बलवीर सिंह करुण के अलावा चित्तौगढ़ के पंडित नरेंद्र मिश्र और गाजियाबाद के कृष्ण मित्र को एक-एक लाख रुपये की सम्मान निधि भेंट की गई। कवि करुण ने मैं द्रोणाचार्य बोलता हूं खंड काव्य की रचना की है। उनकी रचना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भी उन्हें बधाई दी।